जबरन गर्भवती महिला को तेजाब पिलाने का लगाया आरोप, पति सास व देवर के खिलाफ मामला करवाया दर्ज
जबरन गर्भवती महिला को तेजाब पिलाने का लगाया आरोप, पति सास व देवर के खिलाफ मामला करवाया दर्ज
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के कुकणिया बेरासर में एक गर्भवती महिला को जबरन तेजाब पिलाने का आरोप सामने आया है। पीडि़ता देवकी जाट ने अपने पति, सास और देवर के खिलाफ जसरासर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसे जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीडि़त महिला का पति मूलाराम, सास झूमा देवी और देवर अर्जुन राम लंबे समय से उसके साथ मारपीट और प्रताडऩा कर रहे थे। पीडि़ता सात माह की गर्भवती है।
आरोप है कि 4 जून 2026 की सुबह पति मूलाराम तेजाब की बोतल लेकर रसोई में पहुंचा और देवकी के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसे तेज दर्द होने लगा।
महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर सास झूमा देवी और देवर अर्जुन राम भी मौके पर आ गए। उन्होंने देवकी को घसीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे उसके मामा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ