Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर सबसे गर्म, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Bansal sadi
3 months ago
आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर सबसे गर्म, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर सबसे गर्म, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मई का पहला सप्ताह गर्मी से राहत भरा रहा। मंगलवार को भी राज्य के आंधी चलने के साथ बारिश हुई। उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई। राज्य के दो शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में मंगलवार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 6 और 7 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कैसे रहे 24 घंटे: राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप रही। हालांकि हल्की हवा चलने और वातावरण नमी होने से बीकानेर, चूरू, गंगानगर, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर समेत अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

दोपहर बाद आंधी-बारिश: दोपहर बाद कई जिलों में मौसम बदला। बाड़मेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही और भीलवाड़ा के एरिया में दिन में घने बादल छाए और कई इलाकों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। पाली के सुमेरपुर, बाड़मेर के समदड़ी में तूफानी बारिश हुई। उदयपुर में भी शाम को हल्की बारिश हुई।

अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 9 मई तक पूर्वी हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर रहेगा। इस दौरान भरतपुर संभाग के एरिया में दोपहर बाद हल्के बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वही बीकानेर में बुधवार सुबह भी गर्मी का दौर जारी रहा। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: