बीकानेर सहित इन जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में बीते दिनों हुई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बरसात की संभावना है। कल से दो दिन तक 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। बीते चार दिन से बदले मौसम के कारण रात में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही। पिलानी, बाड़मेर, चूरू, जोधपुर समेत कुछ शहरों के दिन के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।
आज से एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम: मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्र्टबेंस आज से एक्टिव होने और उसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर को 5 और 15 अक्टूबर को 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। आज बूंदाबादी की संभावना है। इस सिस्टम का असर 16 अक्टूबर तक रह सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ