राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में रविवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और करीब एक इंच तक बारिश हुई। जयपुर, अलवर, दौसा और टोंक समेत कई जिलों में बारिश से पहले तेज आंधी भी चली। फलोदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस बदलाव से पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आज (सोमवार) भी प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है। इसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, दौसा और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बीकानेर में 17 जून को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ