अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 59 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल, PBM रेफर
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 59 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल, PBM रेफर
बीकानेर। नेशनल हाईवे-911 पर छतरगढ़ कृषि मंडी के मुख्य गेट के सामने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 59 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार घड़साना मंडी की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल छतरगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
छतरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल की पहचान छैलूराम पुत्र मालूराम (59 वर्ष), निवासी खोखरवाली, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ