Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, रेहड़ी की गई जब्त, मुख्य बाजार में यातायात किया सुचारू

Bansal sadi
1 month ago
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, रेहड़ी की गई जब्त, मुख्य बाजार में यातायात किया सुचारू

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में आज यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाइ्र करते हुए मुख्य बाजार से अतिक्रमण को हटवाया। यातायात प्रभारी कानारा ने बताया कि गंगाशहर मुख्य बाजार, सेटेलाई हॉस्पीटल के क्षेत्र में दुकानदारेंं व आमजन द्वार प्रमुख मार्गो पर किए गए अतिक्रमण व अनाधिकृत रूप से लगे रेहड़, थड़ी, खोखों से यातायात बाधित हो रहा था। ऐसे में आवागमन में यातायात बाधित हो रहा था।

 

गंगाशहर के मुख्य बाजार के आसपास में यातायात पुलिस व निगम टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाइ्र करते हुए अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। टीमों ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। लावारिस हालात में मिले रेहड़ी को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी कानाराम, मोहनलाल, यातायात पुलिस का जवान, निगम की टीम का दस्ता भी मोजूद रहें।

 

जिला पुलिस अधीक्षक की और आमजन को अपील की गयी है कि यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें। शहर बीकानेर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण अगर किया हुआ है तो स्वत: ही हटा लें। यातायात पुलिस व निगम की टीमों यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: