Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास मिला

rk
1 month ago
लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास मिला


लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास मिला
 बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने फैसला सुनाया है। श्रवणराम को हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी मानते हुए कोर्ट आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
मामले के अनुसार आठ मार्च 2022 की रात गांव बींझासर में राजूराम और आरोपी श्रवणराम के बीच विवाद हुआ था। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने राजूराम पर लाठी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने मृतक के चाचा ओमप्रकाश को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी।
कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि अभियोजन पक्ष ने गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के जरिए आरोप संदेह से परे साबित कर दिए। जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर बरामद लाठी और खून से सने कपड़ों को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया।
कोर्ट ने कहा कि हत्या जैसा अपराध समाज की चेतना को प्रभावित करता है और ऐसे मामलों में नरमी बरतना न्यायोचित नहीं होगा। राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध और परिवादी की ओर से लेखराम चौधरी व मांगीलाल नैण ने की।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: