Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विधायक सहित चार फर्जी पट्टों को लेकर मुकदमा, पढ़ें खबर

Bansal
6 hours ago
विधायक सहित चार फर्जी पट्टों को लेकर मुकदमा, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर विधायक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ नगरपरिषद में वर्ष 2003 के दौरान सरकारी जमीन पर कथित रूप से आवासीय पट्टे जारी करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन चेयरपर्सन संतोष बंसल, वर्तमान विधायक  गणेशराज बंसल, तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी और 2 अलग-अलग पट्टाधारक महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सोनी की ओर से 17 सितंबर को थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हनुमानगढ़ जंक्शन की सेक्टर 9 एल कॉलोनी को वर्ष 1965 में डिप्टी प्लानर बीकानेर ने तैयार किया था। कॉलोनी की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 10 जनवरी 1960 से मंडी विकास समिति हनुमानगढ़ के नाम दर्ज बताई गई है।शिकायत के अनुसार यहां 170 प्लाट काटे गए थे, जिनमें से 70 का विक्रय हुआ, जबकि 100 प्लाट, सड़कें, पार्क और स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन खाली रही।

 

बाद में इन पर कथित रूप से अतिक्रमण कर लिया गया।संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2003 में तत्कालीन चेयरपर्सन संतोष बंसल, उनके पति गणेशराज बंसल और तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी ने साजिश के तहत कब्जाधारियों को पट्टे जारी करवाए। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ आरोप होने के कारण प्रकरण का अनुसंधान विभागीय प्रावधानों के तहत सीआईडी-सीबी से करवाया जाएगा। मूल रिपोर्ट और एफआईआर की प्रति अनुसंधान के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसारभेजी जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: