खाप पंचायत द्वारा पीडि़त दंडित व्यक्तियों ने राजस्थान मानवाधिकार आयोग को की शिकायत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाप पंचायत द्वारा पीडि़त दंडि़त व्यक्तियों ने राजस्थान मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। जिसमें दिए गए निर्णय को गलत बताते हुए शिकायत की है। शिकायत के माध्यम से बताया गया है कि गाँव छट्टासर में अवैध खाप पंचायत (चौक) द्वारा सामाजिक बहिष्कार, आर्थिक दंड व भय का माहौल बनाने के विरुद्ध शिकायत यह मेल की गयी है।
जिसमें बताया गया है कि गाँव छट्टासर, तहसील लूणकरणसर, जिला बीकानेर में मृत्यु भोज के नाम पर सारस्वत-कुण्डीय महासम्मेलन का आयोजन 09.09.2026 से 13.09.2026 तक किया गया। 13.09.2026 को शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच गाँव की गुवाड़ / चौपाल में एक खाप पंचायत का आयोजन किया गया। शिकायत के माध्यम से बताया गया है कि इस चौक में कुछ स्वयं-घोषित पंचों द्वारा विधि-विरुद्ध निर्णय लिया गया और जोर से आवाज लगाकर सुनाया गया, जिसमें -
आर्थिक दंड का ऐलान किया गया।
हुक्का-पानी बंद करने और समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया।
यह फरमान जारी किया गया कि दंडित पक्ष को स्वयं-घोषित पंचों को स्वादिष्ट भोजन, मोटी दान-दक्षिणा तथा आने-जाने का किराया-भाड़ा भी देना होगा, साथ ही लगाया गया आर्थिक दंड भी देना होगा।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि यह भी धमकी दी गई कि यदि दंडित पक्ष इन शर्तों को नहीं मानता है और कानूनी कार्यवाही करता है, तो उसे समाज से सदा के लिए बहिष्कृत कर दिया जाएगा और उसके नाम का अपमानजनक गीत बनाकर प्रत्येक मृत्यु भोज कार्यक्रम में गाया जाएगा। इस निर्णय के बाद से हमारे समाज के लोगों में भय का माहौल है।
लोग हमसे संपर्क रखने से भी डर रहे हैं कि कहीं उन्हें भी दंडित न कर दिया जाए। उक्त स्वयं-घोषित पंचों के पास स्वयं द्वारा बनाया गया एक तथाकथित संविधान है, जिसमें मनमाने नियम बनाए गए हैं, जैसे -- शादी में घोड़ी पर चढऩे से पहले 5000 दंड देना होगा। डीजे बजाने के लिए 5000 दंड देना होगा। बिन्दोली निकालने के लिए भी 5000 दंड देना होगा। यह सब भारतीय संविधान, कानून और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। यह जबरन वसूली और सामाजिक उत्पीडऩ है।
5 पीडि़तों के लोकतांत्रिक अधिकारों, जीवन की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा की जाए और हमें न्याय दिलाया जाए तथा उक्त अवैध खाप पंचायत पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसी शिकायत को लेकर अर्जुनसर निवासी विनोद कुमार सारस्वत, रघुनाथसर कुंआ निवासी पंकज ओझा, अनूपगढ़ निवासी भगवानाराम, बंगलानगर निवासी हनुमान उपाध्याय, सुभाष पेट्रोल पंप के पीछे रहने वोल सत्यनारायण शर्मा द्वारा शिकायत दी गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ