Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर की स्कॉर्पियो चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर: सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर की स्कॉर्पियो चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर: सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर की स्कॉर्पियो चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
 
बीकानेर। सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर के घर के बाहर से स्कॉर्पियो चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक Mridul Kachhawa के निर्देशन में जेएनवीसी थाना पुलिस द्वारा की गई। मामले में वल्लभ गार्डन निवासी सुमित्रा राजपुरोहित ने 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 26-27 मार्च की रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर के आगे से स्कॉर्पियो चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
 
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ की। इसी क्रम में संदिग्धों की पहचान कर तलाश की गई। पता चला कि चोरी के बाद वाहन को ओसियां के पास दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में छोड़ दिया गया था। पुलिस ने इनपुट के आधार पर रैकी करने वाले बीजाराम को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन चोरी की साजिश में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि मुख्य आरोपी अशोक ने गाड़ी चोरी की थी। पुलिस ने बीजाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए वाहनों का उपयोग अवैध गतिविधियों में करते थे। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: