Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शहर के कोतवाली थाना इलाके युवक ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, महिला तबीयत बिगड़ी

rk
3 months ago
शहर के कोतवाली थाना इलाके युवक ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, महिला तबीयत बिगड़ी

 

शहर के कोतवाली थाना इलाके युवक ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, महिला तबीयत बिगड़ी
 बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और गर्भवती महिला से हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शीतला गेट के अंदर दर्जियों की बड़ी गुवाड़ निवासी मनीष पंवार ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी ने बताया कि 3 मार्च को शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। उस समय उसकी पत्नी, माताजी और तीन साल की बच्ची भी घर पर ही थीं। आरोप है कि इसी दौरान राहुल तंवर, विनोद टाक, दीपक तंवर, नेमीचंद सोलंकी, गौतम सोलंकी, भवानी सोलंकी, चंद्रप्रकाश दैया व अन्य लोग उनके घर में घुस आए और अचानक हमला कर दिया।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी, जो छह माह की गर्भवती है, उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि राहुल तंवर ने गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस दौरान उसकी माताजी के साथ भी मारपीट की गई तथा उसकी छोटी बच्ची को सीढिय़ों से धक्का दे दिया गया।
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी और गाली-गलौज करते हुए हमला किया। विनोद टाक ने बैट से वार कर उसे घायल कर दिया।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: