Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

युवक ने गल्ले से हजारों रुपये लेकर हुआ फरार, इस्तगासे के जरिये मामला दर्ज

Bansal
5 months ago
युवक ने गल्ले से हजारों रुपये लेकर हुआ फरार, इस्तगासे के जरिये मामला दर्ज


युवक ने गल्ले से हजारों रुपये लेकर हुआ फरार, इस्तगासे के जरिये मामला दर्ज
बीकानेर।  खाजूवाला स्थानीय थाना क्षेत्र के चक 25 बी.डी. स्थित एक दूध डेयरी से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त दुकानदार सुरेंद्र सिंह पुत्र अवतार सिंह द्वारा न्यायालय में पेश किए गए इस्तगासे के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी विनायक दूध डेयरी नाम से दुकान है जहाँ सोनू पुत्र ख्यालीराम काम करता था। बीते 2 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे सुरेंद्र सिंह अपनी दुकान के गल्ले में गाड़ी बेचने के 40,000 रुपये रखकर किसी काम से बाजार गए थे। उन्होंने दुकान की जिम्मेदारी सोनू को सौंपी थी लेकिन जब वे करीब एक घंटे बाद वापस लौटे तो आरोपी वहां से गायब मिला। गल्ले की जांच करने पर उसमें रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे।
परिवादी ने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो प्रार्थी ने पुलिस और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। अंतत: न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद खाजूवाला पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत विश्वासघात और चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: