Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर संभाग: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, मामला दर्ज

rk
3 months ago
बीकानेर संभाग: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, मामला दर्ज

बीकानेर संभाग: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, मामला दर्ज

श्रीगंगानगर जिले में गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि मेडिकल संचालक ने बिना किसी नर्सिंग स्टाफ के महिला को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के 9 टीके गांव में 29 अक्टूबर को हुई थी। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीजेएम कोर्ट, रायसिंहनगर में दी शिकायत में शिकायतकर्ता बलवीर सिंह निवासी 9 टीके, रायसिंहनगर ने बताया- उनकी पत्नी बलवीरी कौर 29 अक्टूबर को खेत में काम कर रही थीं। तभी उन्हें तेज बुखार आ गया। शाम करीब 4:30 बजे परिवार वाले उन्हें राजू सिंगल नर्सिंग होम के पास स्थित दीपक मेडिकल स्टोर पर ले गए। वहां मेडिकल संचालक अमित कुमार मौजूद था। अमित कुमार ने बुखार की दवा मांगने पर दवा देने के बजाय सीधे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला को घबराहट होने लगी। वह मेज से उठकर चलने लगीं तो वहीं गिर पड़ीं। मुंह से झाग निकलने लगा और हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत ई-रिक्शा से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: