पत्नी ने अपने पति को दहेज केस में फंसाने की धमकी देकर ससुराल पक्ष पर करवाया मामला दर्ज
पत्नी ने अपने पति को दहेज केस में फंसाने की धमकी देकर ससुराल पक्ष पर करवाया मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के खेतनगर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी, सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज की मांग, मारपीट, धमकाने और नकदी-जेवरात ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार खेतनगर निवासी नत्थूराम पुत्र रामूराम ने रिपोर्ट में बताया कि 30 नवंबर 2024 से उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसे घर बसाने के नाम पर पांच लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि राशि नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और नागौर में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकियां दी गईं।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा घर में रखी अलमारी से नकदी और जेवरात भी जबरन ले गए। मामले में पत्नी कल्पना, मनोज, इंद्रा, केशव, गोविंदराम और मोहन निवासी नागौर को नामजद किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ