Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 month ago
नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी एवं राजस्थान सड़क विकास निगम के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी करवाए जाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।

 


नागणेची मंदिर के पास ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का कार्य जल्द होगा शुरू
बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी पंकज यादव ने बताया कि नागणेची मंदिर के पास रेलवे फाटक पर 51.9 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अप्रूवल जारी हो चुका है। शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में एसई ने विभाग की विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

बायोलॉजिकल पार्क तैयार, आईटीआई कॉलेज निर्माण अंतिम चरण में
आरएसआरडीसी की पीडी शिल्पा कच्छावा ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 26 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 9-9 करोड़ रुपये की लागत से कोलायत एवं पूगल में आईटीआई कॉलेजों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
उन्होंने बताया कि करणी सिंह स्टेडियम में 13.84 करोड़ रुपये की लागत से सलीम दुर्रानी रेजिडेंशियल हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 4.89 करोड़ रुपये की लागत से एसडीएम अस्पताल में उन्नयन कार्य नवंबर तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

 


जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में आईएएस मनु गर्ग, एसई एनएच  जी.पी.एस. चौहान, पीडी आरएसआरडीसी  शिल्पा कच्छावा, एसई पीडब्ल्यूडी  पंकज यादव, अधिशाषी अभियंता संजू शेखावत, सहायक अभियंता  पीयूष, श्री रविंद्र ढूंढवाल, राहुल गिरी, आरएसएचए के कनिष्ठ अभियंता रविंद्र लोहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: