Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस टीम एंटीक आभूषण की तलाश में गई, टीम पर पिटबुल कुत्तों से करवाया हमला, कांस्टेबल हुआ बुरी तरह घायल

3 months ago
पुलिस टीम एंटीक आभूषण की तलाश में गई, टीम पर पिटबुल कुत्तों से करवाया हमला, कांस्टेबल हुआ बुरी तरह घायल


पुलिस टीम एंटीक आभूषण की तलाश में गई, टीम पर पिटबुल कुत्तों से करवाया हमला, कांस्टेबल हुआ बुरी तरह घायल
 बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एंटीक आभूषण गुम होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है कि परिवादिया नीति बस्सी, जो वर्तमान में दिल्ली के साकेत क्षेत्र में रह रही हैं, ने मनीषा मोदी नामक युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, नीति बस्सी ने जनवरी 2026 में अपनी मां का पैतृक एंटीक आभूषण मूल्यांकन (इवैल्यूएशन) के लिए मनीषा मोदी को दिया था। आरोप है कि मनीषा अब आभूषण खोने की बात कह रही है, जबकि परिवादिया के अनुसार वह अलग-अलग बहाने बना रही है। आभूषण की कीमत पहले के आकलन के अनुसार करीब 80 हजार से 1.5 लाख रुपये के बीच बताई गई है।परिवादिया ने बताया कि पुलिस द्वारा मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए यह जानकारी मिली कि मनीषा अभी भी बीकानेर में ही मौजूद है। इसके बाद परिवादिया पुलिस टीम के साथ मनीषा के घर पहुंची। इसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब मनीषा के पालतू पिटबुल कुत्तों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल माली जाखड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवादिया ने बताया कि वह वाहन से बाहर नहीं उतरी,जिससे वह हमले से बच गई।नीति बस्सी का कहना है कि उन्होंने पहले मनीषा को आभूषण ढूंढने के लिए एक माह का समय दिया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अब उन्होंने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पूर्णराम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी बता दें कि इस मामले में पुलिस द्वारा भी मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें कुत्ते से हमला करवाने का आरोप था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: