Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकेईएसएल के उपभोक्ताओं के लिए अब आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप राजविद्युत ऐप एंड्रायड और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध

Bansal sadi
6 hours ago
बीकेईएसएल के उपभोक्ताओं के लिए अब आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप राजविद्युत ऐप एंड्रायड और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध

बीकेईएसएल के उपभोक्ताओं के लिए अब आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप राजविद्युत ऐप एंड्रायड और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध 

बीकानेर। सीईएससी राजस्थान ने बीकानेर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपने राजविद्युत एप को आधुनिक सुविधाओं के के साथ नए रूप रूप में बुधवार को लांच कर दिया। अब उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग इमेज, उपभोक्ता डैश बोर्ड, बिल शिकायत और १५० यूनिट मुफ्त बिजली योजना रजिस्ट्रेशन जैसी कई सुविधाएं इस नए एप मिल सकेगी।सीईएससी राजस्थान के आई टी हैड पंकज डबास ने बताया कि 
बीकेईएसएल उपभोक्ताओं के लिए कम्पनी ने आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप तैयार किया है। इसमें ऐसे फीचर दिए गए है जो मौजूदा एप में नहीं है। अब उपभोक्ता घर बैठे कम्पनी की कई सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इस एप को मोबाइल नम्बर और वन टाइम पासवर्ड ओटीपी का इस्तेमाल कर सिक्योर लॉगिन किया जा सकता है। एप को प्रमाणीकरण और लॉगिन के लिए उंगली या चेहरे से बायोमेट्रिक लॉगिन से भी जोड़ा गया है। इस एप को पूरी तरह से रिडिजायन किया गया है। इसे बेहतर नेविगेशन फ्लो, साफ ले आउट और सभी स्कीन पर पहले ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। एप शुरू होने पर एक पॉप अप नोटिफिकेशन दिखाता है और यूजर्स को पेंडिंग या नए बिलों के बारे में जानकारी देने के लिए समय पर नोटिफिकेशन भी भेजता है। उपभोक्ता डैश बोर्ड में कनेक्शन की पूरी जानकारी, बिजली उपयोग का ट्रेंड, बिजली बिल की हिस्ट्री पेमेंट और तुलना वाले महीने के चार्ट भी दिखाई देंगे। उपभोक्ता इस एप के माध्यम से अपने मीटर रीडिंग की इमेज भी देख सकेंगे।
डबास ने बताया कि उपभोक्ता अब अपने बिल से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे, इससे उन्हें 
बीकेईएसएल के कार्यालय जाने या मेल और फोन करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी प्रोफाइल में अपने मोबाइल नम्बर के साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ सकेंगे। परिवार के सदस्यों के मोबाइल नम्बर से तकनीकी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री १५० यूनिट फी बिजली योजना के लिए इस एप के माध्यम से रजिस्टर करा सकते है। एप में त्यौहारों पर सेलिब्रेशन मैसेज भी दिखाई देगे जिससे उपभोक्ताओं के साथ कम्पनी का जुड़ाव और मजबूत होगा।

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से उपभोक्ता बिजली चोरी की जानकारी कंपनी को दे सकते हैं।इसके अलावा उपभोक्ता बिजली बिल का त्वरित भुगतान करने के साथ बिजली कटौती की जानकारी भी ले सकते है। इस ऐप में सोलर और नए बिजली कनेक्शन लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा अन्य उपभोक्ता सहायता के लिए भी लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप में उपभोक्ता चाहे तो अपनी प्रोफाइल को और बेहतर बनाने के लिए अपने जन्मदिन, प्रोफाइल फोटो, घर की जानकारी, पता और जिओ लोकेशन अपडेट की जानकारी भी दे सकते है।
डबास ने उपभोक्ताओं से इस नए एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है जिससे वे अपने हिसाब से आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: