नाबालिग को कोल्डड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने युवक पर यह आरोप लगाया है।पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि यह घटना 14 मई को हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि युवक ने उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।थानाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ