Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उचित मूल्य की दुकान के लिए होगी बैठक, आवेदकोंं से होंगे साक्षात्कार

rk
2 weeks ago
उचित मूल्य की दुकान के लिए होगी बैठक, आवेदकोंं से होंगे साक्षात्कार


खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला रसद कार्यालय द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठकों आयोजन 7 व 8 जुलाई को किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील लूणकरणसर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 7 जुलाई को प्रात: 11 बजे तथा तहसील बीकानेर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित होंगे।

 


उन्होंने बताया कि तहसील नोखा (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 8 जुलाई को प्रात: 11 बजे तथा तहसील खाजूवाला (ग्रामीण), छत्तरगढ़ (ग्रामीण) एवं पूगल (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 8 जुलाई को दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी ने संबंधित उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों एवं निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आवेदकों एवं समिति सदस्यों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: