Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ झगड़ा, लाठियां सरियों से पीटा, युवक हुआ बुरी तरह घायल

rk
2 months ago
जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ झगड़ा, लाठियां सरियों से पीटा, युवक हुआ बुरी तरह घायल


जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ झगड़ा, लाठियां सरियों से पीटा, युवक हुआ बुरी तरह घायल
 बीकानेर।  गजनेर थाना क्षेत्र के सुरजड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना झगड़ा एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। पंचायत में समझौते के बावजूद आरोपियों द्वारा दोबारा कब्जे की कोशिश के दौरान लाठी-सरियों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सुरजड़ा निवासी करणाराम पुत्र किशनाराम मेघवाल ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दी है कि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन का हिस्सा एक वर्ष पहले बंटवारे में उनके पिता किशनाराम को मिला था। उसी जमीन को लेकर गांव के ही जैसराम व उसका पुत्र रेवंतराम लगातार विवाद कर रहे थे। बताया गया कि 30 मई 2026 को गांव में पंच-पंचायत हुई, जिसमें समाज के लोगों की मौजूदगी में जमीन का बंटवारा कर दोनों पक्षों को हिस्से दे दिए गए और सीमांकन के लिए पत्थर भी लगा दिए गए। उस समय दोनों पक्ष सहमत हो गए थे। लेकिन आरोप है कि पंचायत के बाद भी जैसराम और उसका पुत्र रेवंतराम नहीं माने और उसी रात मौका पाकर उन्होंने लगाए गए पत्थर उखाड़ दिए। अगले दिन जब परिवार के लोगों ने फिर से पत्थर लगाए, तो आरोपियों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया।घटना में धनाराम जो परिवार का सदस्य है उसको लाठियों, सरियों व मुक्कों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल गजनेर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सोनाराम हेडकांस्टेबल को सौंपी गई है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: