Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग,नहर किनारे वन पट्टी में हजारों पेड़ जलकर राख, तीन दमकलों से बुझाई, अधिकारी मौके पर

rk
2 months ago
शॉर्ट-सर्किट से लगी आग,नहर किनारे वन पट्टी में हजारों पेड़ जलकर राख, तीन दमकलों से बुझाई, अधिकारी मौके पर


 शॉर्ट-सर्किट से लगी आग,नहर किनारे वन पट्टी में हजारों पेड़ जलकर राख, तीन दमकलों से बुझाई, अधिकारी मौके पर
बीकानेर।  बज्जू स्थित मुख्य नहर की आरडी 931 पर दाहिनी ओर की वन पट्टी में बिजली लाइन के शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। यह घटना शाम 5 से 5:15 बजे के आसपास हुई, जिसमें हजारों पेड़ जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रधान बिश्नोई और ग्रामीण सुनील डूडी और नरसीराम खीचड़ ने बताया कि वन पट्टी से गुजर रही बिजली लाइन के तार हवा के कारण सफेदे के बड़े पेड़ों से टकरा गए। इससे तेज शॉर्ट-सर्किट हुआ और पेड़ों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग जल्द ही 2-3 बीघा क्षेत्र में फैल गई, जिससे सफेदे, कीकर और खेजड़ी के हजारों पेड़ जलकर नष्ट हो गए।
आग की सूचना पर एसडीएम बज्जू सांवरमाल रैगर के निर्देश पर नायब तहसीलदार नितिन पुरोहित और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बीकानेर और गुडा पावर प्लांट से तीन दमकलों को बुलाया गया, जिन्होंने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पास की ढाणी के मांगीलाल और नरसीराम बिश्नोई ने अपने खेत की डिग्गी और फव्वारा पाइप का उपयोग करके आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नायब तहसीलदार नितिन पुरोहित ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वन और विद्युत विभाग को विद्युत लाइन को प्रभावित करने वाले बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम सांवरमाल रैगर ने कहा कि वन क्षेत्र में पहले भी आग की घटनाएं हो चुकी हैं, खासकर गर्मी के मौसम में इनकी संख्या बढ़ जाती है। आग की घटनाओं को रोकने और तुरंत नियंत्रित करने के उपायों पर राजस्व, वन, विद्युत और पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक विशेष योजना बनाई जाएगी।
एसडीएम ने यह भी बताया कि बज्जू में अभी तक फायर ब्रिगेड स्टेशन स्वीकृत नहीं हुआ है। नहर किनारे आग बुझाने के लिए विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों और आम नागरिकों से दो-तीन सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन पर विचार कर तुरंत लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं आठ-साढ़े बजे तक भी पेड़ों में आग पूरी तरह बुझी नहीं, हवा के चलते छोटी चिंगारियाँ बार-बार भडक़ रही हैं। तीनों दमकल और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: