Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में घरेलू विवाद के बाद घर में तोड़फोड़ और जेवर चोरी का आरोप, पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Bansal
9 hours ago
बीकानेर में घरेलू विवाद के बाद घर में तोड़फोड़ और जेवर चोरी का आरोप, पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

बीकानेर में घरेलू विवाद के बाद घर में तोड़फोड़ और जेवर चोरी का आरोप, पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र का मामला, परिवादी ने मारपीट और सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का लगाया आरोप

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी महेश वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी 13/284, मुक्ताप्रसाद नगर की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 14 नवंबर 2021 को ब्यावर निवासी नेहा सोलंकी के साथ हुआ था। दोनों की एक पुत्री भी है। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।

महेश वर्मा का आरोप है कि 12 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी पत्नी नेहा पुत्री को लेकर जाने लगी। इस दौरान हुए विवाद में नेहा ने उसके पिता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और धमकी दी गई।

परिवादी के अनुसार, इसके बाद पत्नी के मामा स्वरूपदत्त कच्छावा, मौसी प्रमिला और उनके पति सहित अन्य लोग घर पहुंचे और परिवार को धमकाया। शाम करीब 5:45 बजे जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचा तो वहां फिर विवाद हो गया।

महेश ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद सास अनुराधा, मौसी सास की बेटी मुस्कान और साला यश सहित अन्य लोगों के बीच विवाद के दौरान दीपक सोलंकी व अन्य लोगों ने उसके और परिवार के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ की गई और कार का पिछला वाइपर भी तोड़ दिया गया।

परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान पत्नी नेहा, सास अनुराधा, ससुर दीपक, मामा ससुर स्वरूपदत्त कच्छावा, मौसी सास प्रमिला, मुस्कान और यश घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात ले गए। इनमें पत्नी के जेवरों के साथ उसकी माता के आभूषण भी शामिल बताए गए हैं।

परिवादी के अनुसार, सभी लोग कार से मौके से चले गए। उसने पुलिस से जेवरात बरामद करवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सतीश को सौंपी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: