खुलासा न्यूज,बीकानेर। फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मुरली मनोहर मंदिर के पीछे भीनासर की है। जहां पर सीताराम पुत्र सुंदरलाल अपने घर के कमरे में फंदे से झूलते हुए मिले। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई,मो जुनैद ,अयूब लोदा, इमरान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित गंगा शहर थाना पुलिस से ओम प्रकाश मय पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ