Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती

rk
1 month ago
बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती 

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 8 लोग सोमवार रात खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने रात को दाल व अन्य भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और तबीयत बिगड़ने की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सुबह सभी को अस्पताल लाया गया। बीमार होने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि दोनों बच्चों को बच्चों के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर शुभकरण के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि दाल खाने के बाद यह स्थिति बनी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता मोहन कस्बा ने सांसद सेवा केंद्र बीकानेर में रवि शेखर मेघवाल को अवगत कराया। इसके बाद अस्पताल में तुरंत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई गईं और डॉक्टरों को विशेष उपचार के निर्देश दिए गए।

बीमार व्यक्तियों में महेंद्र मुंड (35), मांगीलाल मुंड (40), श्रवण मुंड (20), निर्मल मुंड (16), हंसराज मुंड (11), रानी देवी मुंड (38), परमा देवी मुंड (25) और करणवीर मुंड (8) शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: