65 वर्षीय बुजुर्ग 17 दिनों से लापता, परिजन परेशान, तलाश में आमजन से मांगी मदद
65 वर्षीय बुजुर्ग 17 दिनों से लापता, परिजन परेशान, तलाश में आमजन से मांगी मदद
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सरबास निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 17 दिनों से लापता हैं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परेशान परिजनों ने पुलिस और क्षेत्रवासियों से बुजुर्ग को तलाशने में मदद की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश पुत्र विनोद कुमार बोथरा ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में सूचना देते हुए बताया कि उनके 65 वर्षीय बड़े पापा संपतलाल बोथरा पुत्र दीपचंद बोथरा 15 अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे पहले भी कई बार घर से चले जाते थे, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस लौट आते थे। इस बार 17 दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला है। ऐसे में परिवार के लोग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
परिजनों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को संपतलाल बोथरा के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। 7877005123, 9898790222
परिजनों को उम्मीद है कि आमजन के सहयोग से बुजुर्ग का जल्द पता चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ