बीकानेर: जेल में दीवार के ऊपर से फेंके 5 पैकेट, मिली एक पर्ची
बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह में दीवार के ऊपर से जर्दे के पैकेट फेंकने का मामला सामने आया है। पता चला है कि दो दिन पहले जेल परिसर में एक नंबर टॉवर के पास दीवार के ऊपर से 5 पैकेट फेंके गए जो अंदर अस्पताल में गिरे। इन पैकेट में जर्दे के करीब 150 पाउच थे। इसके अलावा एक पर्ची भी मिली है जिसमें आरएसी के दो जवानों के नाम लिखे हैं।
उन जवानों को रुपए देने के बारे में लिखा गया है। जेल के अंदर गिरे पैकेट बरामद भी कर लिए गए। इस संबंध में अब तक बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है और ना ही किसी अधिकारी ने पुष्टि की है। जेल में संदिग्ध सामान के थ्रो की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ