बीकानेर में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। जिले में करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक के मामा जसवंत सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भांजे संदीप सिंह उर्फ सोनू (30 वर्ष) पुत्र बलकार सिंह, निवासी समेवाली, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को किन परिस्थितियों में करंट लगा और हादसे के पीछे क्या कारण रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ