बीकानेर: रामपुरा बस्ती में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी
बीकानेर: रामपुरा बस्ती में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी
बीकानेर। शहर के रामपुरा बस्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि एक युवक अपने घर में फंदे पर झूलता हुआ मृत अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मुकेश, निवासी 18 नंबर गली, रामपुरा बस्ती लालगढ़ के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस, नरेश सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय जांच के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ