बीकानेर: पानी के कुंड में गिरने से 22 वर्षीय विवाहिता की मौत
नोखा (बीकानेर)। नोखा थाना क्षेत्र में खेत में बने पानी के कुंड में गिरने से 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान घट्टू निवासी कमला पत्नी सुखराम मेघवाल के रूप में हुई है। घटना 20 अक्टूबर की सुबह की है। इस संबंध में मृतका के पति सुखराम ने पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सुखराम और उसकी पत्नी कमला खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान कमला पानी लेने के लिए कुंड से पानी निकाल रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई।
घटना के बाद खेत मालिक श्रवणराम ने कमला को कुंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए बागड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ