Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत

rk
4 months ago
बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र सुगनाराम उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी बजरंग धोरा के पास बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। खिदमतगार खादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम और सोएंब भाई मौजूद रहे। वहीं असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, रमजान, मो. सत्तार, हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, इरफान भाई, अयूब चाचा व इमरान सहित अन्य सदस्य मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: