Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दुकान पर काम करने वाला 19 वर्षीय श्रमिक लापता, फोन भी बंद

Bansal
6 hours ago
दुकान पर काम करने वाला 19 वर्षीय श्रमिक लापता, फोन भी बंद

दुकान पर काम करने वाला 19 वर्षीय श्रमिक लापता, फोन भी बंद

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान पर काम करने वाला 19 वर्षीय श्रमिक लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर दुकानदार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मोमासर बास निवासी 40 वर्षीय अकबर तेली ने बताया कि स्टेशन रोड पर बैंक के पास उसकी चौहान रजाई गद्दा सेंटर नाम से दुकान है, जहां रजाई और बिस्तर बनाने का काम किया जाता है।

अकबर तेली के अनुसार, तलवंडी, भटिंडा के वार्ड नंबर 12 निवासी 19 वर्षीय हनोस खान पिछले कई दिनों से दुकान पर मजदूरी कर रहा था। हनोस अपने जीजा के साथ दुकान में ही रहता था।

परिवादी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 की सुबह जब उसने दुकान खोली तो हनोस वहां नहीं मिला। वह अपने जीजा और दुकानदार को बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।

दुकानदार की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस लापता श्रमिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: