गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 बच्चियां एक ही परिवार की
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 बच्चियां एक ही परिवार की
वैशाली । बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार रात राघोपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है। मृतकों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तेरहवीं के भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे 25 से अधिक लोग एक छोटी नाव में सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे। सभी लोग तेरहवीं के भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और लोग नदी में डूबने लगे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव प्रयासों के दौरान लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। इस दुर्घटना में 13 बच्चों की जान चली गई।
15 वर्षीय चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
इस हादसे के बीच 15 वर्षीय चांदनी ने साहस दिखाते हुए दो बच्चों की जान बचाई। उसकी इस कोशिश की चर्चा हो रही है। हालांकि, हादसे में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया। हादसे में घायल चार लोगों का पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों के शव गांव पहुंच चुके हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ