बीकानेर: इस जगह सड़क हादसे में युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
बीकानेर: इस जगह सड़क हादसे में युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
बीकानेर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक घटना मलकीसर के पास तथा दूसरी लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना मलकीसर के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी अमित पुत्र चतुर्भुज ब्राह्मण के रूप में हुई है।
वहीं दूसरी घटना लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर हुई। जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते गिर गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान वह स्टेशन पर ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ