Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे तभी लगा करंट, इलाज के दौरान हुई मौत

Bansal
5 hours ago
कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे तभी लगा करंट, इलाज के दौरान हुई मौत


कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे तभी लगा करंट, इलाज के दौरान हुई मौत
 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली लाइन का कार्य करते समय करंट लगने से घायल हुए एफआरटी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शीशपाल पुत्र मुनीनाथ ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई लालनाथ 17 नवंबर को रानी बाजार रोड पर बिजली लाइन का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कार्य करते समय उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल लालनाथ को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 25 नवंबर को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: