बीकानेर में जगह कुंड में गिरने से युवक की मौत, हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू
बीकानेर में जगह कुंड में गिरने से युवक की मौत, हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तिलक नगर निवासी जगदीशदान चारण पुत्र गोविंददान चारण ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मांगीलाल घर की पानी से सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह पानी के कुंड में गिर गया।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जेएनवीसी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच हेड कांस्टेबल मदनलाल को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ