Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगेटेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे; सेंड बटन से ही सेट होगा शेड्यूल मैसेज

Bansal
7 hours ago
वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगेटेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे; सेंड बटन से ही सेट होगा शेड्यूल मैसेज


वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगेटेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे; सेंड बटन से ही सेट होगा शेड्यूल मैसेज
नई दिल्ली।  वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए।
यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इसकी मदद से 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा।
यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा। कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है।
नए फीचर में क्या है?
14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में सुविधा मिलेगी।
टेक्स्ट, फोटो और वीडियो भेजने का समय तय कर सकेंगे।
मैसेज तय समय पर अपने आप भेजा जाएगा।
फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी मैसेज पहुंच जाएगा।
भेजने से पहले शेड्यूल मैसेज को डिलीट कर सकेंगे।
यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी।
कब-कब फायदा होगा?
रात में ही सुबह भेजे जाने वाला मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
जन्मदिन और सालगिरह की बधाई तय समय पर भेज सकेंगे।
मीटिंग, अपॉइंटमेंट और जरूरी काम के रिमाइंडर भेज सकेंगे।
ऑफिस और बिजनेस ग्रुप में जरूरी अपडेट पहले से तैयार कर सकेंगे।
अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों को सही समय पर मैसेज भेज सकेंगे।
रिसीवर को मैसेज सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा। उसे यह नहीं बताया जाएगा कि मैसेज पहले से शेड्यूल किया गया था
कुछ यूजर्स को मिलने लगा फीचर, बाकी को करना होगा इंतजार
वॉट्सएप ने आज से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स के लिए मैसेज शेड्यूल करने का फीचर शुरू करने का ऐलान किया है। यह सुविधा धीरे-धीरे सभी तक पहुंचेगी। कुछ यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे होंगे, जबकि बाकी लोगों को इसके लिए कुछ हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने अभी सभी यूजर्स के लिए कोई तय तारीख नहीं बताई है। इसलिए अपना वॉट्सएप अपडेट रखें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: