Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

घर की सफाई के दौरान कुंड में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Bansal
6 hours ago
घर की सफाई के दौरान कुंड में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत


घर की सफाई के दौरान कुंड में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तिलक नगर निवासी जगदीशदान चारण पुत्र गोविंददान चारण ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मांगीलाल घर की पानी से सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह पानी के कुंड में गिर गया।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जेएनवीसी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच हेड कांस्टेबल मदनलाल को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: