मेघवाल समाज का बीकानेर कलेक्ट्रेट पर धरना, मैना देवी के कथित अपहऱण का मामला कांग्रेस में चल रहा सियासी घमासान सडक़ पर
मेघवाल समाज का बीकानेर कलेक्ट्रेट पर धरना, मैना देवी के कथित अपहऱण का मामला कांग्रेस में चल रहा सियासी घमासान सडक़ पर
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब सडक़ों तक पहुंच गई है। निर्वाचित जिला परिषद सदस्य बीकानेर जिला परिषद में बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस में शुरू हुआ सियासी घमासान अब लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब सडक़ों तक पहुंच गई है। निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले को लेकर मेघवाल समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर अपना विरोध जताया है। दरअसल, पंचायती राज चुनाव की मतगणना के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इस दौरान मैना देवी के पति नेमाराम और उनके देवर के साथ कांग्रेस नेताओं ने गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की। वहीं नोखा विधायक सुशीला डूडी पर निर्वाचित सदस्य मैना देवी को अपने साथ ले जाने का आरोप भी लगाया गया।
विवाद बढऩे के बाद मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने पहुंचा। मैना देवी के पति नेमाराम ने अपनी पत्नी के जबरन अपहरण, मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में नोखा विधायक सुशीला डूडी, कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस नेता भंवरलाल कूकणा के खिलाफ एसी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधायक पर लगे आरोपों के चलते मामले की जांच सीआईडी सीबी को भी सौंपी जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बीकानेर पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस ने नोखा विधायक सुशीला डूडी और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के आवास पर पहुंचकर सर्च कार्रवाई की। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
बाड़ाबंदी के बीच सडक़ पर आया विवाद
जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर कांग्रेस में निर्वाचित सदस्यों की बाड़ाबंदी और राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच मैना देवी प्रकरण ने पार्टी के अंदरूनी विवाद को सार्वजनिक कर दिया है। अब मेघवाल समाज के धरने के बाद यह मामला केवल कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जिस उत्साह का माहौल था, वह अब आपसी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच घिरता नजर आ रहा है। जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला होने से पहले ही पार्टी के सामने इस विवाद को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ