Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: फीडर पर तार फेंका, 3 घंटे बिजली गुल, 7 लाख का नुकसान, 6  पर केस दर्ज

Bansal
4 months ago
बीकानेर: फीडर पर तार फेंका, 3 घंटे बिजली गुल, 7 लाख का नुकसान, 6  पर केस दर्ज

बीकानेर: फीडर पर तार फेंका, 3 घंटे बिजली गुल, 7 लाख का नुकसान, 6  पर केस दर्ज

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार की रात शरारती तत्वों द्वारा 11 केवी सिटी फीडर पर लोहे की साखल फेंककर बड़ा फॉल्ट करने का मामला सामने आया है। इस हरकत से पूरा कस्बा करीब तीन घंटे अंधेरे में डूबा रहा, जिससे विद्युत निगम को अनुमानित 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने सहायक अभियंता (AEN) राजेश रोशन की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी रमजान (वार्ड 32) सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, रात करीब 9:50 बजे आरोपियों ने 33/11 केवी सबस्टेशन के सिटी फीडर पर जानबूझकर लोहे की साखल फेंकी। इससे सबस्टेशन ट्रिप हो गया और पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।

पेट्रोलिंग के दौरान इंजीनियर सुपरवाइजर रविन्द्र प्रताप सिंह के पास आरोपी रमजान का फोन आया। उसने अपनी गली की बिजली सबसे पहले चालू करने का दबाव बनाया और मना करने पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बिजली विभाग के स्टाफ ने रात करीब 1 बजे कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक किया। इस दौरान उमस भरी गर्मी में अस्पताल और जलदाय विभाग सहित हजारों लोग परेशान रहे। AEN राजेश रोशन के अनुसार, इस हरकत से वीसीबी, केबल और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई ने बताया कि नामजद आरोपी रमजान और अन्य की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: