Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विशेष अभियान में पुलिस के सामने आए चौकाने वाले खुलासा:गैगस्टरों के सोशल मीडिया पर 8039 युवा जुड़े हुए मिले

Bansal sadi
1 month ago
विशेष अभियान में पुलिस के सामने आए चौकाने वाले खुलासा:गैगस्टरों के सोशल मीडिया पर 8039 युवा जुड़े हुए मिले


विशेष अभियान में पुलिस के सामने आए चौकाने वाले खुलासा:गैगस्टरों के सोशल मीडिया पर 8039 युवा जुड़े हुए मिले
बीकानेर।  सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में साइबर स्पेस का दुरुपयोग अब युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है। बीकानेर रेंज स्तर पर चलाए गए एक विशेष पुलिस अभियान में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवा वर्ग समाज में सक्रिय भगोड़े और फरार अपराधियों का महिमामंडन करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के जाल में फंस रहे हैं।
बीकानेर रेंज सोशल मीडिया टीम ने फरार अपराधियों के नाम से संचालित हो रहे विभिन्न अकाउंट्स और हैंडल की गहन निगरानी की। जांच के दौरान अपराधियों को फॉलो करने वाले 8,139 युवाओं को चिन्हित कर उनकी पूरी डिटेल निकाली गई।
इनमें से 252 युवाओं की प्रोफाइलिंग की गई, जिसमें उनके इंस्टाग्राम यूजरनेम, प्रोफाइल लिंक, फॉलोअर्स संख्या, बायो, ईमेल, फोन नंबर और शहर के पते जैसी अहम जानकारियां जुटाकर विश्लेषण किया गया। सामने आया कि अपराधियों को फॉलो करने वालों में 80त्न से अधिक युवा 15 से 30 वर्ष की आयु सीमा के हैं जो ज्यादातर स्टूडेंट हैं। यह युवा वर्ग सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से पूरी तरह अनभिज्ञ होकर केवल भ्रम में अपराधियों की तरफ आकर्षित हो रहा था। इसके विपरीत, 30 से 40 वर्ष की परिपक्व उम्र के लोगों में अपराधियों को फॉलो करने की संख्या कम पाई गई। युवाओं से संपर्क किया गया। उन्हें अपराधियों के साथ जुडऩे के गंभीर कानूनी नतीजों और साइबर स्पेस के खतरों से अवगत कराया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: