Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बॉर्डर इलाके में अफीम तस्करी के दो आरोपियों को इतने साल का कठोर कारावास

rk
6 hours ago
बीकानेर: बॉर्डर इलाके में अफीम तस्करी के दो आरोपियों को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर: बॉर्डर इलाके में अफीम तस्करी के दो आरोपियों को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर। एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत के पीठासीन अधिकारी प्रमोद बंसल ने बॉर्डर इलाके खाजूवाला में अफीम तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल के कठोर कारावास और कुल चार लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त किया गया है।
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जोधपुर इकाई ने 15 जुलाई, 16 को बॉर्डर इलाके खाजूवाला में ग्राम 20 बीडी बस स्टैंड पर नीटू और गिरधारीराम को बाइक पर 5.073 किग्रा अफीम ले जाते पकड़ा था। दोनों आरोपियों ने कहा था कि जयप्रकाश शर्मा और आत्माराम के निर्देश पर अफीम परिवहन कर रहे थे। एनसीबी ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था। 

एनडीपीएस कोर्ट की विशेष अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी खाजूवाला निवासी नीटू और नागौर निवासी गिरधारीराम को दोषी माना और प्रत्येक को 15 साल के कठोर कारावास व कुल चार लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कराने पर आरोपियों को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने दो अन्य आरोपी जयप्रकाश शर्मा और आत्माराम को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त करार दिया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: