बीकानेर: खल से भरा ट्रक पलटा, इस जगह पर हुआ हादसा
बीकानेर। भारतमाला रोड के पास अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बने इंटरचेंज पर सोमवार को बिनौला खल से भरा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी बिनौला खल सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक हनुमानगढ़ की ओर से बीकानेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे के इंटरचेंज पर पहुंचने के दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरी बिनौला खल की बोरियां और खल सड़क किनारे फैल गईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह सड़क पर एक तरफ पलट गया, वहीं खल सड़क पर बिखरने से मौके पर सामान फैल गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और चालक व खलासी को भी चोट नहीं आई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ