Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ओवरटेक करने के चक्कर में 3 गाडिय़ों का हुआ एक्सीडेंट, 2 रेलवे के कॉन्स्टेबल घायल

rk
2 months ago
ओवरटेक करने के चक्कर में 3 गाडिय़ों का हुआ एक्सीडेंट, 2 रेलवे के कॉन्स्टेबल घायल

ओवरटेक करने के चक्कर में 3 गाडिय़ों का हुआ एक्सीडेंट, 2 रेलवे के कॉन्स्टेबल घायल

श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे-62 पर सोमवार सुबह तेज स्पीड और ओवरटेक के चक्कर में तीन गाड़ियां का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो रेलवे पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की ओर जा रही तीन तेज स्पीड गाड़ियां एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। सबसे आगे टोयोटा रूमियन चल रही थी, उसके पीछे मारुति स्विफ्ट और सबसे पीछे महिंद्रा एक्सयूवी थी। महिंद्रा एक्सयूवी में रेलवे पुलिस फोर्स के 2 कॉन्स्टेबल सवार थे।

गांव ताखरावाली के पास स्विफ्ट कार ने आगे चल रही टोयोटा को ओवरटेक करने की कोशिश की। ठीक उसी समय पीछे से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने भी स्विफ्ट को ओवरटेक कर लिया। महिंद्रा के ओवरटेक करते ही टोयोटा के ड्राइवर ने घबराहट में गाड़ी सड़क के नीचे उतार दी। इससे डरकर स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया और कार पलट गई। पीछे आ रही महिंद्रा एक्सयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

2 रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल घायल

हादसे में महिंद्रा एक्सयूवी में सवार दोनों रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य गाड़ियों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही लालगढ़ जाटान थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: