Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक देहशोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी

Bansal sadi
1 month ago
शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक देहशोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी

शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक देहशोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी

हनुमानगढ़। रावतसर क्षेत्र की 46 वर्षीय विधवा महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक देह शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि शुरुआत में आरोपी ने धमकाकर संबंध बनाए। बाद में शादी का वादा कर शारीरिक संबंध जारी रखे। बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला ने आरोपी के माता-पिता पर भी झूठा आश्वासन देकर मामला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

 शिकायत के मुताबिक आरोपी फिलहाल कुवैत में रह रहा है और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में है। महिला ने बताया कि उसने 19 जून को रावतसर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 जुलाई को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। महिला का दावा है कि 6 जुलाई को आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज में आरोपों से जुड़ी बातें स्वीकार कीं, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: