इस वजह से अटक गई ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, इस दिन होना था आयोजन
इस वजह से अटक गई ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, इस दिन होना था आयोजन
बीकानेर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का असर अब स्कूली खेल प्रतियोगिताओं पर भी दिखने लगा है। नागौर में 17 से 23 अक्टूबर तक होने वाली 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता स्थगित होने से इसमें भाग लेने वाले 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को अब नई तिथि का इंतजार करना होगा। यह प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के तहत संत बलरामदास शास्त्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-2, नागौर में आयोजित की जानी थी।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारंभिक शिक्षा, नागौर के 7 अक्टूबर के पत्र के अनुसार, जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया प्रस्तावित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ