कल से अगले छ: दिन बंद रहेगा ये बैंक! आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम
कल से अगले छ: दिन बंद रहेगा ये बैंक! आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम
बीकानेर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) के ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटा लेने चाहिए। वजह यह है कि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाओं में कामकाज लगातार प्रभावित हो सकता है और कई जगह बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है।
इसकी वजह वीकेंड छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां बताई जा रही हैं।
जानिए क्यों प्रभावित रह सकते हैं बैंक
1. वीकेंड की छुट्टियां
23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार है। नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
2. SBI कर्मचारियों की हड़ताल
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। यदि हड़ताल होती है तो बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
3. बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी
RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में 27 और 28 मई को बकरीद के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। कुछ राज्यों में 27 मई को छुट्टी रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में 28 मई को अवकाश रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।
क्यों हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी?
AISBISF ने कर्मचारियों की 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें कर्मचारियों के अधिकार, बेहतर कार्य परिस्थितियां और बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं।
किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?
यदि हड़ताल होती है तो चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर, पासबुक अपडेट और अन्य शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरे कर लें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ