Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की चेतावनी, एक गलती से हैक हो सकता है पूरा अकाउंट

Bansal
6 hours ago
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की चेतावनी, एक गलती से हैक हो सकता है पूरा अकाउंट

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की चेतावनी, एक गलती से हैक हो सकता है पूरा अकाउंट

गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी, ऑफिस और संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने तथा हर बार लॉगआउट करने की दी सलाह।

नई दिल्ली। कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि यदि आप कंप्यूटर पर वॉट्सऐप लॉगिन करने के बाद बिना लॉगआउट किए छोड़ देते हैं, तो आपके निजी डेटा और अकाउंट का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की एडवाइजरी के मुताबिक, साइबर अपराधी WhatsApp Web के सक्रिय लॉगिन सेशन का फायदा उठाकर अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं। ऐसे में लोगों को ऑफिस, सरकारी, संवेदनशील और वित्तीय जानकारी से जुड़े काम WhatsApp Web पर करने से बचने की सलाह दी गई है।

क्या-क्या खतरे हो सकते हैं?

WhatsApp Web का लॉगिन सेशन असुरक्षित रहने पर साइबर अपराधी कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • निजी चैट पढ़ सकते हैं: आपकी निजी बातचीत और ऑफिस की गोपनीय जानकारी देख सकते हैं।

  • आपकी पहचान से मैसेज भेज सकते हैं: आपके अकाउंट से अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों को संदेश भेज सकते हैं।

  • पैसों का फर्जीवाड़ा: किसी अधिकारी या परिचित के नाम पर पैसे मांगने और गलत निर्देश देने जैसे फ्रॉड कर सकते हैं।

  • ग्रुप और कॉन्टैक्ट तक पहुंच: आपके ग्रुप की बातचीत और संपर्कों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • फिशिंग का खतरा: आपके भरोसेमंद अकाउंट से दूसरों को फर्जी लिंक और संदेश भेज सकते हैं।

कैसे हो सकती है लापरवाही से परेशानी?

मान लीजिए आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन किया और काम खत्म होने के बाद केवल ब्राउजर बंद कर दिया, लेकिन अकाउंट से लॉगआउट नहीं किया। ऐसी स्थिति में उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपके सक्रिय लॉगिन सेशन का गलत फायदा उठा सकता है।

इसके अलावा, यदि कंप्यूटर में मालवेयर मौजूद है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उस पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, तो आपका अकाउंट भी खतरे में पड़ सकता है।

सरकार ने बताईं ये जरूरी सावधानियां

साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को ये सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है:

  1. WhatsApp Web पर संवेदनशील सरकारी या वित्तीय जानकारी साझा न करें।

  2. हर बार काम खत्म होने के बाद अकाउंट को मैन्युअल रूप से लॉगआउट करें।

  3. जरूरत पड़ने पर ब्राउजर की Incognito या Private विंडो का इस्तेमाल करें।

  4. साइबर कैफे, होटल या सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचें।

  5. ब्राउजर और कंप्यूटर का सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।

ध्यान रखें: केवल ब्राउजर बंद करना लॉगआउट करने के बराबर नहीं है। WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद अकाउंट से लॉगआउट करना न भूलें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: