बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान शुरू, इन जगहों पर हो रही वोटिंग
बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान शुरू, इन जगहों पर हो रही वोटिंग
बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सोमवार को शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीकानेर में पहले दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और अब तीसरे चरण में चुनाव हो रहे हैं। चौथे चरण में दीपावली के बाद बीकानेर के नोखा, जसरासर और पांचू में चुनाव होंगे। फिलहाल तीसरे चरण में लूणकरनसर, रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू हुआ है। ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए बुधवार को मतदान होगा और मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
कहां कितने मतदान केंद्र बनाए गए
तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इनके लिए मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है:
श्रीडूंगरगढ़: 33 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र।
रीडी: 31 ग्राम पंचायतों में 104 मतदान केंद्र।
लूणकरणसर: 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्र।
3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
मतदान समाप्त होते ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके बाद 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ