Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दो माह बाद भी लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीडि़त एसपी को बोला जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही

Bansal
3 months ago
दो माह बाद भी लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीडि़त एसपी को बोला जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही


दो माह बाद भी लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीडि़त एसपी को बोला जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही
बीकानेर।  जसरासर कस्बे में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने की चोरी के मामले में दो माह बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इस मामले में पीडि़त ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा से मुलाकात कर शीघ्र खुलासे की मांग की है।यह चोरी 23 अप्रैल को शिव मंदिर के आगे स्थित एक ढाणी में हुई थी। घटना के संबंध में 25 अप्रैल को जसरासर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।पीडि़त ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही है और उन्हें केवल गोलमोल जवाब दिए जा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच अधिकारी को बदलने की भी मांग की है।ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि काकड़ा, झाड़ेली और जसरासर के बिश्नोई बास में भी सोने, चांदी और नकदी की बड़ी चोरियां हुई हैं, जिनका आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।हाल ही में, ग्रामीणों को बिना किसी स्पष्ट कारण के थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके विरोध में उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, श्रीराम, हरिराम, गौरी शंकर, लाल चंद, विनोद और पूनम चंद सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी जताई।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: