इंद्रा कॉलोनी में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर 3 लाख रुपए नकद और आभूषण ले गए चोर
इंद्रा कॉलोनी में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर 3 लाख रुपए नकद और आभूषण ले गए चोर
बीकानेर। नोखा की इंद्रा कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर से 3 लाख रुपए नकद और आभूषण लेकर फरार हो गए। परिवादिया की शिकायत पर नोखा पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी किशनी (50), पत्नी बंशीलाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादिया के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 की रात से 13 अक्टूबर की सुबह के बीच अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसे।
आरोपियों ने घर के ताले तोड़े और अंदर रखे आभूषणों के साथ 3 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ